तुम्हरी सबसे अच्छी टीचर तुम्हारी ही गलतियां है | समस्याओं पर फोकस करोगे तो 'लक्ष्य' दूर हो जाएगा, तुम 'लक्ष्य' पर फोकस करो ताकि समस्याएं....... | तुम्हरी सबसे अच्छी टीचर तुम्हारी ही गलतियां है |

Monday, January 9, 2017

भक्ति आंदोलन

भक्ति आंदोलन

1. भक्ति आंदोलन की शुरुआत कहां से हुई ?
----  दक्षिण भारत
2. अद्वैतवाद का दर्शन किन्होंने दिया ?
---- शंकराचार्य

3. भक्ति आंदोलन के प्रसार का श्रेय किसे जाता है ?
----- 12 अलवार, 63 नयनार और संतों को ।
4. दक्षिण भारत से भक्ति आंदोलन को उत्तर भारत लाने का श्रेय किसे जाता है ?
----- रामानंद
5. दक्षिण भारत से भक्ति आंदोलन को उत्तर भारत किस समय लाया गया ?
----- 12वीं सदी
6. रामानुजाचार्य का जन्म कब और कहां हुआ ?
----- 1017 ई. में पेरम्बुर में ।
7. रामानुजाचार्य ने कौन-सा दर्शन दिया ?
----- विशिष्टाद्वैत
8. वैष्णव संत रामानंद से रामानुजाचार्य का क्या संबंध था ?
----- रामानुजाचार्य के शिष्य थे संत रामानंद
9. किसने भक्ति साधना को मोक्ष का मार्ग बताया ?
----- रामानंद
10. कबीरदास का जन्म कहां हुआ ?
----- कबीरदास का जन्म सन् 1425 ई. में वाराणसी के निकट लहरतारा के पास हुआ था ।
11. कबीर किस शासक के समकालीन थे ?
----- सिकंदर लोदी
12. कबीर ने किस भक्ति पंथ का प्रसार किया ?
----- निर्गुण
13. कबीर के अनुयायी को क्या कहते हैं ?
------ कबीरपंथी
14. कबीर की वाणी किस ग्रंथ में संकलित हैं ?
------  बीजक
15. गुरुनानक का जन्म कहां हुआ ?
------- गुरूनानक का जन्म पंजाब के तलवण्डी में 1469 ई. को हुआ ।
16. नानक ने किस धर्म की स्थापना की ?
------  सिख
17. किस सूफी संत से गुरुनानक प्रभावित थे ?
-----  सूफी संत बाबा फरीद
18. नानक वाणी किस ग्रंथ में संकलित हैं ?
------  गुरुग्रंथ साहब
19. चैतन्य ने किस संघ की स्थापना की ?
-----  इन्होंने गोसाई संघ की स्थापना की ।
20. चैतन्य ने किसकी भक्ति पर जोर दिया ?
-----  कृष्ण भक्ति
21. चैतन्य ने किस दर्शन का प्रतिपादन किया ?
----  अचिंत्य भेदाभेदवाद दर्शन
22. चैतन्य का जन्म कब और कहां हुआ ?
-----  ई. में बंगाल के नदिया जिले में ।
23. वल्लभाचार्य को क्या कहा जाता है ?
------  वल्लभाचार्य के भक्ति मार्ग को पुष्टिमार्ग कहा जाता है ।
24. इनके अनुयायी किस नाम से विख्यात हुए ?
------  अष्टछाप
25. इनका जन्म कब और कहां हुआ ?
------  1457 ई. में वाराणसी में ।
26. तुलसीदास किसके समकालीन थे ?
------  अकबर
27. तुलसीदास का जन्म कहां हुआ ?
------  बांदा के राजपुर गांव में (1554 ई.) ।
28. तुलसी ने रामायण की रचना किस भाषा में की ?
-----  अवधी
29. तुलसी के रामायण को क्या कहते हैं ?
-----  रामचरितमानस
30. रैदास ने कौनसे संप्रदाय की नींव रखी ?
-----  रैदास ने रैदासी संप्रदाय की नींव रखी ।
31. रैदास किसके शिष्य थे ?
-----  रामानंद
32. भगवान श्री कृष्ण के किस भक्त ने रैदास को अपना गुरु बनाया था ?
-----  मीराबाई
33. दादू दयाल किस जाति के थे ?
-----  धुनिया
34. दादू दयाल का जन्म कब और कहां हुआ ?
-----  1554 ई. में अहमदाबाद के निकट ।
35. किस मुगल शासक ने दादू दयाल को धार्मिक चर्चा के लिए फतेहपुर सीकरी आमंत्रित किया था ?
-----  अकबर
36. दादू दयाल ने किस संप्रदाय की स्थापना की ?
-----  निपख संप्रदाय
37. महाराष्ट्र में भक्ति आंदोलन का जनक किसे कहा जाता है ?
----  ज्ञानदेव या ज्ञानेश्वर
38. किसने वरकरी संप्रदाय की स्थापना की ?
----  नामदेव
39. किसके आराध्य देव पांढरपुर के बिठोबा या विट्ठल( विष्णु रुप) थे ?
-----  नामदेव
40. रामायण पर भावार्थ रामायण नाम की टीका किसने लिखी ?
-----  एकनाथ
41. किसकी भक्ति कविताओं को अभंग कहा जाता है ?
-----  तुकाराम
42. शिवाजी के आध्यात्मिक गुरु कौन थे ?
-----  रामदास

No comments:

Post a Comment