तुम्हरी सबसे अच्छी टीचर तुम्हारी ही गलतियां है | समस्याओं पर फोकस करोगे तो 'लक्ष्य' दूर हो जाएगा, तुम 'लक्ष्य' पर फोकस करो ताकि समस्याएं....... | तुम्हरी सबसे अच्छी टीचर तुम्हारी ही गलतियां है |

Tuesday, January 10, 2017

G.K

1. भारत कुल जनंसख्या का कितना प्रतिशत
कृषि में लगी हुई है? – 58.2%
2. किस फसल को बंगाल को ‘सोने का रेशा’
कहा जाता है? – जूट को
3. भारत में किस क्षेत्र में कॉफी और चाय दोनों
की खेती की जाती है? – नीलगिरि की
पहाड़ियों में

4. भारत में सीसा का सर्वाधिक भंडार किस
राज्य में है? – राजस्थान में
5. भारत में प्रथम परमाणु विद्युतगृह कहाँ
स्थापित किया गया है? – तारापुर में
6. किस उद्योग को औद्योगिक विकास की
आधारशिला कहा जाता है? – लौह इस्पात
उद्योग को
7. डिग्बोई किस उद्योग के लिए प्रसिद्ध है? –
तेल शोधन उद्योग के लिए
8. पिंजौर में क्या संस्थापित है? – हिंदुस्तान
मशीन टूल्स प्लांट
Read More : विश्व का भूगोल सामान्य ज्ञान
के 100 महत्वूपर्ण तथ्य
9. गुजरात स्थित किस बंदरगाह का निर्माण
भारत विभाजन की क्षतिपूर्ति हेतु किया गया
है? – कांडला
10. ग्रैंड ट्रंक रोड से संबंधित राष्ट्रीय राजमार्ग
कौन-कौन से है? – NH-1 और NH-2
11. उत्तरांचलीय हिमालय का सर्वोच्च शिखर
कौन-सा है? – नंदा देवी
12. शिमला से तिब्बत जाने का मार्ग किस दर्रे
से होकर जाता है? – शिपकी ला
13. भारत का प्राचीनतम पर्वत कौन-सा है? –
अरावली पर्वत
14. बराकर नदी किस नदी की सहायक नदी है? –
दामोदर नदी की
15. गंगा के मैदानों की पुरानी कछारी मिट्टी
क्या कहलाती है? – बांगर
16. भारत के कितने क्षेत्र में वन हैं? – 21.05%
17. कौन-सी वनस्पति जात ‘बंगाल का आतंक’
मानी जाती है? – जलकुंभी
18. भारत के उत्तरी मैदानों में शीतकाल में वर्षा
किसके कारण होती है? – पश्चिमी विक्षोभ के
कारण
19. कौन-सा राज्य सिंचित क्षेत्र की सर्वाधिक
प्रतिशतता वाला राज्य है? – पंजाब
20. मयूराक्षी नहर किस राज्य में है? – पश्चिम
बंगाल में
21. योजना आयोग द्वारा भारत को कितने
कृषि जलवायु प्रदेशों में बाँटा गया है? – 15
22. कपास का सर्वाधिक उत्पादक राज्य कौन-
सा है? – गुजरात
23. सौन्दर्य प्रसाधन उद्योगों में व्यापक रूप से
प्रयोग किया जाने वाला मसाला कौन-सा है?
– हल्दी
24. मयूरभंज, क्योंझर और सुन्दरगढ़ की लौह खदानें
किस राज्य में है? – ओडिशा में
25. एशिया का सबसे बड़ा परमाणु ऊर्जा
विद्युतगृह कहाँ स्थापित है? – तारापुर (भारत) में
26. भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का
उवर्रक कारखाना कहाँ स्थापित किया गया? –
सिंदरी में
27. मथुरा किस लिए प्रसिद्ध है? – तेल
परिशोधनशला के लिए
28. तमिलनाडु का पेराम्बुर किस उद्योग के लिए
प्रसिद्ध है? – रेलवे कोच फैक्ट्री के लिए
29. चेन्नई बंदरगाह के भार को कम करने के लिए
किस बंदरगाह का निर्माण तमिलनाडु में किया
गया है? – एन्नौर
30. NH-1 किन नगरों के मध्य में है? – दिल्ली और
अमृतसर के मध्य
31. विश्व की सर्वोच्च चोटी कौन-सी है? –
माउंट एवरेस्ट
32. रोहतांग दर्रा हिमाचल प्रदेश के किस श्रेणी
में है? – पीरपंजाल श्रेणी
33. गुजरात और सिंध (पाकिस्तान) के तट से लगा
60 कि.मी. लम्बा दलदली क्षेत्र क्या कहलाता
है? – सरक्रीक
34. मानस किस नदी की सहायक नदी है? –
ब्रह्मपुत्र नदी की
35. नवीन जलोढ़ मिट्टी क्या कहलाती है? –
खादर
36. रबर किस प्रकार के वन में पाए जाते हैं? –
उष्णकटिबंधीय चिरहरित वन में
37. किस प्रकार के वनस्पति ग्रीष्म ऋतु के आरंभ
में अपनी पत्तियाँ गिरा देते हैं? – उष्ण कटिबंधीय
पर्णपाती वन (मानसूनी वन)
38. भारत के कोरोमंडल तट पर सर्वाधिक वर्षा
कब होती है? – अक्टूबर-नवम्बर मं
39. विश्व में नहर सिचित क्षेत्र की दृष्टि से
भारत का कौन-सा स्थान है? – प्रथम
40. भारत-पाक बगलिहार परियोजना किस नदी
से संबद्ध है? – चिनाब नदी से
41. गेहूँ किस प्रकार की फसल है? – रबी फसल
42. ‘केन्द्रीय धान अनुसंधान संस्थान’ कहाँ स्थित
है? – कटक में
43. केसर का सर्वाधिक उत्पादक राज्य कौन-सा
है? – जम्मू व कश्मीर
44. भारत में लिग्नाइट कोयला का सर्वाधिक
उत्पादन किस राज्य में होता है? – तमिलनाडू में
45. देशी साज-सामान प्रयुक्त करने वाली भारत
की प्रथम परमाणु ऊर्जा संयंत्र कहाँ है? –
कलपक्कम (चेन्नई, तमिलनाडु)
46. विशाखापत्तनम में तेलशोधनशाला कब
स्थापित की गई? – 1957 ई. में
47. भारत का सबसे बड़ा उद्योग कौन-सा है? –
सूती वस्त्र उद्योग
48. हिंदुस्तान एंटीबायोटिक्स लिमिटेड कहाँ
स्थित है? – पिंपरी (पुणे) तथा ऋषिकेश में
49. गुजरात स्थित किस बंदरगाह पर मुक्त व्यापार
क्षेत्र स्थापित किया गया है? – कांडला
50. पूर्व-पश्चिम और उत्तर-दक्षिण एक्सप्रेस
राजमार्ग एक-दूसरे को कहाँ काटते हैं? – झांसी में
51. माउंट एवरेस्ट की ऊँचाई कितनी है? – 8850
मीटर
52. भारतीय तीर्थयात्री किस दर्रे से होकर
जाने वाले मार्ग से मानसरोवर तथा कैलाश की
यात्रा करते हैं? – माना दर्रा
53. जोग या गरसोप्पा या महात्मा गाँधी
जलप्रपात किस नदी से संबद्ध है? – शरावती नदी
से
54. बांग्लादेश में ब्रह्मपुत्र का क्या नाम है? –
जमुना नदी
55. किस मिट्टी को सबसे कम जोतने की
आवश्यकता होती है? – काली मिट्टी
56. वन्यजीव सुरक्षा अधिनियम कब पारित
किया गया? – 1972 ई. में
57. किस पेड़ से तारपीन का तेल एवं रेजीन प्राप्त
किया जाता है? – चीड़
58. ‘आम्र वर्षा’ क्या है? – केरल एवं कर्नाटक में
मानसून पूर्व होने वाली वर्षा
59. विश्व की सबसे बड़ी सिंचाई परियोजना
कौन-सी है? – इंदिरा गाँधी नहर परियोजना
60. जवाहर सागर, राणा प्रताप सागर और गाँधी
सागर जलाशय किस नदी पर निर्मित हैं? – चम्बल
नदी पर
61. चावल किस प्रकार की फसल है? – खरीफ
फसल
62. विश्व में दलहन का सर्वाधिक उत्पादक देश
कौन-सा है? – भारत
63. कौन-सा उद्यो तेंदू पत्ते पर आधारित है? –
बीड़ी उद्योग
64. जस्ता के लिए प्रसिद्ध जावर की खानें किस
राज्य में हैं? – राजस्थान में
65. कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा विद्युतगृह की
स्थापना किस देश के सहयोग से की गई? – रूस के
सहयोग से
66. कोयली (गुजरात) में तेलशोधनशाला की
स्थापना कब की गई? – 1965 ई. में
67. भारत में किस शहर में सर्वप्रथम सूती वस्त्र
उद्योग स्थापित किया गया? – बंबई (मुंबई) में
68. हिन्दुस्तान मोटर संयंत्र कहाँ स्थित है? –
कोलकाता में
69. कुद्रेमुख के लौह अयस्क के निर्यात की
सुविधा विशेष रूप से कहाँ से उपलब्ध करायी गई है?
– न्यू मंगलोर
70. भारत के चार महानगरों को चार लेन वाली
द्रुतमार्ग परिवहन योजना का क्या कहा जाता
है? – स्वर्णिम चतुर्भुज योजना
71. भारत के कुल भू-भाग का कितना भाग
पर्वतीय है? – 10.7%
72. समुद्र पार भारत का सबसे निकटतम पड़ोसी
देश कौन-सी है? – श्रीलंका
73. भारत की सबसे बड़ी झील कौन-सी है? –
चिल्का झील
74. कौन-सी नदी भारत-नेपाल के मध्य सीमा
बनाती है? – काली नदी
75. मेघालय पठार पर किस प्रकार की मिट्टी
पायी जाती है? – लैटराइट मिट्टी
76. चंदन वन किस प्रकार के वन के उदाहरण हैं? –
पर्णपाती वन
77. भारत में जैवमंडलों की कुल संख्या कितनी है?
– 18
78. भारत में सबसे अधिक वर्षा किस राज्य में
होती है? – मेघालय में
79. किस राज्य में नलकूपों की सर्वाधिक संख्या
है? – उत्तर प्रदेश में
80. तपोवन और विष्णु जलविद्युत परियोजनाएँ
कहाँ अवस्थित है? – उत्तराखंड में
81. जो फसलें मार्च में बोयी तथा जून में काटी
जाती है, उन्हें क्या कहते हैं? – जायद (गरमा)
फसलें
82. भारत में क्षेत्रफल और उत्पादन दोनों ही
दृष्टि किस दलहनी फसल का प्रथम स्थान है? –
चना
83. चाय की सर्वाधिक उत्पादकता वाला राज्य
कौन-सा है? – तमिलनाडु
84. ‘केन्द्रीय खनन अनुसंधान संस्थान’ कहाँ है? –
धनबाद में
85. भारत में परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम का प्रारंभ
किस वर्ष से माना जाता है? – 1948 से
86. भारत में राजस्थान में किस स्थान पर चुकंदर से
चीनी बनाने का कारखाना स्थापित किया
गया है? – गंगानगर में
87. भारत के किस शहर को ‘सूती वस्त्रों की
राजधानी’ कहा जाता है? – मुंबई को
88. बेंगलुरु किस परिवहन उद्योग के लिए प्रसिद्ध
है? – हवाई जहाज उद्योग
89. पूर्वी तट का सबसे पुराना एवं प्रमुख बंदरगाह
के कहाँ स्थित है? – चेन्नई में
90. कोयला में चलनेवाला भारत का सबसे पुराना
भाप इंजन कौन-सा है? – फेयरी क्वीन
91. नंदा देवी हिमालय के किस भाग की चोटी
है? – कुमायूँ हिमालय
92. नाथूला दर्रा किस राज्य में है? – सिक्किम
में
93. महाराष्ट्र की लोनार झील कैसी झील है? –
क्रेटर झील
94. प्रायद्वीपीय पठार को दो भागों तेलंगाना
पठार तथा कर्नाटक पठार के रूप में विभाजित
करने वाली कौन-सी नहीं है? – गोदावरी नदी
95. मृदा की अम्लीयता की समस्या को दूर करने
के लिए किसका प्रयोग होता है? – चूना का
96. 3700 से 4800 मीटर ऊँचाई के बीच किस
प्रकार के वन की पेटी है? – अल्पाइन वन की
97. जैवमंडल क्षेत्र किस उद्देश्य से विकसित किए
जा रहे हैं? – जैव विविधता के संरक्षण हेतु
98. ‘मासिनराम’ किस राज्य में है? – मेघालय में
99. किस राज्य में तालाबों की सर्वाधिक
संख्या है? – तमिलनाडु में
100. गिरना परियोजना कहाँ स्थित है? –
महाराष्ट्र में।
#copied

No comments:

Post a Comment