तुम्हरी सबसे अच्छी टीचर तुम्हारी ही गलतियां है | समस्याओं पर फोकस करोगे तो 'लक्ष्य' दूर हो जाएगा, तुम 'लक्ष्य' पर फोकस करो ताकि समस्याएं....... | तुम्हरी सबसे अच्छी टीचर तुम्हारी ही गलतियां है |

Monday, February 20, 2017

UP PSC Syllabus

UP PSC Mains PSC Syllabus and UPPSC (उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग) Prelims Syllabus in Hindi

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) के द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा का सिलेबस – प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा (UP PSC Prelims and Mains Syllabus in Hindi)

आज हम लोग उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा प्रारंभिक (Prelims) और मुख्य परीक्षा (Mains) के सिलेबस (Syllabus) को हिंदी (Hindi) में जानेंगे.

संयुक्त राज्य/ उच्च अवर/अधीनस्थ सेवा- COMBINED STATE / UPPER SUBORDINATE SERVICES (GEN. RECTT.) EXAMINATION


उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग यह परीक्षा तीन चरणों में लेगी:-
१. प्रारम्भिक परीक्षा (Preliminary Exam)
२. मेंस परीक्षा (Mains Exam)
३. साक्षात्कार (Interview)
1

UP (उ. प्र. लोक सेवा आयोग) PSC Prelims (PRE)/प्रारम्भिक परीक्षा Syllabus

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा (Pre/Prelims) का सिलेबस 
उत्तर प्रदेश सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 200+200=400 अंकों की होगी जिसमें सामान्य अध्ययन पेपर (general knowledge paper) प्रथम और सामान्य अध्ययन पेपर द्वितीय के दो अनिवार्य पेपर होते हैं. यह परीक्षा objective type की होगी और एक ही दिन में ली जाएगी। ध्यान रखें, प्रीलिम्स (prelims) केवल एक छंटनी परीक्षा है, इसके अंक पूरी परीक्षा के ओवर आल अंकों में नहीं जोड़े जाते हैं.
यदि आप पहले पेपर के मूल्याङ्कन के आधार पर उस साल के कट-ऑफ मार्क्स को पार कर जाते हैं तो उत्तर प्रदेश सिविल सर्विसेज मेंस परीक्षा (UPPSC Mains exam) में आपका प्रवेश होगा.

Paper 1 – कुल मार्क्स=200,  कुल समय =2 घंटे, कुल सवाल=150

  1. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्त्व  की वर्तमान घटनाएँ
  2. भारत और भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन का इतिहास
  3. भारत और विश्व का भूगोल: प्राकृतिक, सामाजिक और आर्थिक भूगोल
  4. भारतीय राजनीति और प्रशासन: संविधान , राजनीतिक प्रणाली , पंचायती राज , लोक नीति, अधिकारों के मुद्दे
  5. आर्थिक और सामाजिक विकास: सतत विकास गरीबी समावेशन , जनसांख्यिकी , सामाजिक क्षेत्र की पहल आदि.
  6. पर्यावरण पारिस्थितिकी, जैव विविधता और जलवायु परिवर्तन पर ज्वलंत मुद्दे
  7. सामान्य विज्ञान 

Paper 2 – कुल मार्क्स=200,  कुल समय =2 घंटे, कुल सवाल=100

  1. बोधगम्यता (Comprehension Skills)
  2. पारस्परिक कौशल व संचार कौशल (Interpersonal skills including communication skills)
  3. तार्किक शक्ति और विश्लेषणात्मक क्षमता (Logical reasoning and analytical ability)
  4. निर्णय लेने और समस्या को सुलझाने की क्षमता (Decision making and problem solving)
  5. सामान्य मानसिक योग्यता (General Mental Ability)
  6. प्रारंभिक गणित के अंकगणित , बीजगणित, ज्यामिति और सांख्यिकी (कक्षा 10 लेवल)
  7. सामान्य अंग्रेजी (कक्षा 10 लेवल)
  8. सामान्य हिंदी (कक्षा 10 लेवल)

2

UP (उ. प्र. लोक सेवा आयोग) PSC Mains/मुख्य परीक्षा Syllabus

मेंस की परीक्षा में 4 पेपर अनिवार्य रूप से रहेंगे:–
  1. सामान्य अध्ययन पेपर १- 200 Marks
  2. सामान्य अध्ययन पेपर २- 200 Marks
  3. सामान्य हिंदी- 150 Marks
  4. निबंध- 150 Marks

UP PSC GENERAL STUDIES Syllabus, PAPER- I- 2 Hours

1. भारत का इतिहास – प्राचीन, मध्यकालीन और आधुनिक/History of India-Ancient, Medieval, Modern (नोट: आधुनिक इतिहास में उन्नीसवीं सदी के मध्य के भारत और भारतीय संस्कृति के इतिहास के विषय में अधिक ध्यान देना होगा (गांधी, टैगोर और नेहरू thoughts)— देश के व्यापक इतिहास को भी कवर किया जाएगा.
2. भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन और भारतीय संस्कृति/Indian National Movement and Indian Culture
3. भारतीय संदर्भ में जनसंख्या , पर्यावरण और शहरीकरण/Population, Environment and Urbanization in Indian Context
4. विश्व भूगोल, भारत का भूगोल और इसके प्राकृतिक संसाधन/World Geography, Geography of India and its natural resources.
5. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्त्व की वर्तमान घटनाएँ/Current events of national and international importance.
6. भारतीय कृषि, व्यापार और वाणिज्य/Indian Agriculture, Trade and Commerce.
7. यू.पी./उत्तर प्रदेश के विषय में विशिष्ट ज्ञान जैसे– प्रदेश की शिक्षा, संस्कृति, कृषि, व्यापार , वाणिज्य, सामाजिक रीति-रिवाजों आदि का ज्ञान।
8. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय वर्तमान घटनाओं पर प्रश्न रहेंगे—खेलकूद पर भी प्रश्न होंगे ।

UP PSC GENERAL STUDIES Syllabus, PAPER – II- 2 Hours

1. भारतीय राजनीति/Indian Polity–भारत और भारतीय संविधान में राजनीतिक प्रणाली.
2. भारतीय/अर्थव्यवस्था Indian Economy–भारत में आर्थिक नीति.
3. सामान्य विज्ञान/General Science भारत के सन्दर्भ में विज्ञान और प्रौद्योगिकी की भूमिका और उसके प्रभाव (Role of Science and technology in the development of India including science in everyday life)
4. सामान्य मानसिक योग्यता/General Mental ability.
5. सांख्यिकीय विश्लेषण, रेखांकन और चित्र/Statistical Analysis, Graphs and Diagrams. सांख्यिकीय विश्लेषण, रेखांकन और चित्र को समझने की शक्ति

UP PSC निबंध/ESSAY- 3 Hours

निबंध के प्रश्नपत्र में तीन सेक्शन रहेंगे. Candidates को हर सेक्शन से एक टॉपिक को चुनना है. उन्हें हर टॉपिक पर निबंध 700 शब्दों में लिखना है. तीनों सेक्शन में जो टॉपिक होंगे वे निम्नलिखित क्षेत्र से सम्बंधित रहेंगे:—
Section A : (1) साहित्य और संस्कृति (2) सामाजिक क्षेत्र (3) राजनीतिक क्षेत्र
Section B: (1) विज्ञान, पर्यावरण और प्रौद्योगिकी (2) आर्थिक क्षेत्र (3) कृषि, उद्द्योग और व्यापार.
Section C: (1) राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय घटना (2) प्राकृतिक आपदा–> लैंड स्लाइड, भूकंप, बाढ़ , सूखा आदि (3) राष्ट्रीय विकास कार्यक्रम और परियोजनाएँ

UP PSC सामान्य हिंदी/General Hindi- 3 Hours

1. दिए हुए गद्य खंड का अवबोध (Comprehension) और प्रश्नोत्तर
2. संक्षेपण (Precise Writing)
3. सरकारी एवं अर्धसरकारी पत्र लेखन, तार लेखन, कार्यालय आदेश, अधिसूचना, परिपत्र
4. शब्द ज्ञान एवं प्रयोग —>> i) उपसर्ग एवं प्रत्यय प्रयोग ii) विलोम शब्द iii) वाक्यांश के लिए एकशब्द iv) वर्तनी एवं वाक्य शुद्धि  v) लोकोक्ति एवं मुहावरे

वैकल्पिक विषयों की लिस्ट

UP PSC मेंस की परीक्षा में 2 पेपर आपको वैकल्पिक विषय (Optional Subjects) के रूप में लेने होंगे
उन वैकल्पिक विषयों की लिस्ट (UP PSC Optional Subjects List)  है>>>
  • कृषि/Agriculture
  • जीव विज्ञान/Zoology
  • रसायन विज्ञान/Chemistry
  • भौतिकी/Physics
  • गणित/Mathematics
  • भूगोल/Geography
  • अर्थशास्त्र/Economics
  • सामाजिक विज्ञान/Sociology
  • दर्शनशास्त्र/Philosophy
  • भूगर्भशास्त्र/Geology
  • मनोविज्ञान/Psychology
  • वनस्पति विज्ञान/Botany
  • कानून/Law
  • पशुपालन एवं पशु चिकित्सा विज्ञान/Animal Husbandry & Veterinary Science
  • सांख्यिकी/Statistics
  • प्रबंधन/Management
  • राजनीतिक विज्ञान और अंतर्राष्ट्रीय संबंध/ Political Science & International Relations
  • इतिहास/History
  • सामाजिक कार्य/Social Work
  • मानवशास्त्र/Anthropology
  • सिविल इंजीनियरिंग/Civil Engineering
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग/Mechanical Engineering
  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग/Electrical Engineering
  • वाणिज्य एवं लेखा/Commerce & Accountancy
  • लोक प्रशासन/Public Administration
  • कृषि इंजीनियरिंग/Agricultural Engineering
  • रक्षा अध्ययन/Defence Studies
साहित्यिक विषय/Literature Subjects
  1. English Lit.
  2. Urdu Lit.
  3. Arabic Lit.
  4. Hindi Lit.
  5. Persian Lit.
  6. Sanskrit Lit.
Note: हर वैकल्पिक विषय में दो पेपर होंगे (200+200 Marks के).

3

UP (उ. प्र. लोक सेवा आयोग) PSC  साक्षात्कार/INTERVIEW

  1. इंटरव्यू का टोटल मार्क्स 200 है.
  2. आपकी रूचि, शैक्षणिक बैकग्राउंड के विषय में पूछा जा सकता है.
  3. प्रायः सामान्य जागरूकता , बुद्धि, वाक्पटुता, चरित्र, अभिव्यक्ति शक्ति / व्यक्तित्व की जाँच की जाती है.


2 comments:

  1. Prelims & Mains examination centers = राज्य की राजधानी (according to your choice)

    इंटरव्यू दिल्ली में होता है.

    ReplyDelete
  2. आप किसी भी वैकल्पिक विषय को ले सकते हैं. जो विषय स्नातक में हो, वही लेना है…ऐसी कोई बाध्यता नहीं है.

    ReplyDelete